top header advertisement
Home - उज्जैन << माकड़ोन में जयवर्धन सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए उज्जैन की सातों सीट जितने का दावा किया।

माकड़ोन में जयवर्धन सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए उज्जैन की सातों सीट जितने का दावा किया।


उज्जैन- जयवर्धन सिंह माकड़ोन पहुंचे और जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार  उज्जैन की सातों सीट जितेगें। और
मध्य प्रदेश में चुनाव साल चलते कांग्रेस ने जनता के बीच पेठ जमाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह मालवा क्षेत्र के दौरे पर है। शुक्रवार को उन्होंने तराना विधान सभा के माकड़ौन में एक जन सभा को संबोधित किया। जनसभा में जयवर्धन सिंह ने बीजेपी सरकार पर हमलावार रहे। तेज धुप और गर्मी के बीच सभा को संबोधित करने पहुंचे जयवर्धन सिंह का कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ने जमकर स्वगत किया। कार्यक्रम में विधायक महेश परमार, मुरली मोरवाल सहित अन्य स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मंच से जयवर्धन सिंह ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि महाकाल लोक में भ्र्ष्टाचार किया हैं इन्होंने भगवान को भी नहीं छोड़ा, जनता के बीच जाकर हम अपनी बात रखेंगे।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही राजा होती है, लेकिन पिछली बार चुनी हुई सरकार को पेसो के बल पर भाजपा ने गिरा दिया, इस बार आने वाले चुनाव में भ्रस्टाचार बड़ा मुद्दा होगा, कांग्रेस की सरकार आई तो पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे। कर्ज माफ़ी किसानों को फसल का उचित मूल्य मिलेगा यही कांग्रेस सरकार जन-जन के चाहती है। टिकट वितरण को लेकर जयवर्धन सिंह ने कहा कि हर नेता का अधिकार है अपनी बात रखना लेकिन सक्रीय नेता को टिकट मिलेगा सर्वे में जो पास होगा, अंतिम मोहर कमलनाथ लगायेंगे और इस बार उज्जैन की सातो विधान सभा सीटों पर कांग्रेस की जीत कायम करने का दावा किया।

Leave a reply