top header advertisement
Home - उज्जैन << चौड़ीकरण प्रभावितों को अब मिलेगा मुआवजा

चौड़ीकरण प्रभावितों को अब मिलेगा मुआवजा


उज्जैन। केडीगेट से इमली तिराहा मार्ग चौड़ीकरण में प्रभावितों को मुआवजा न दिये जाने के विरोध में क्षेत्रीय पार्षद एवं कांग्रेस नेत्री सपना सांखला द्वारा की गई रही क्रमिक भूख हड़ताल का सफलता के साथ सोमवार 5 जून को समापन हुआ तथा जीवाजीगंज ब्लाक कांग्रेस कमेटी उज्जैन के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा लाला की विशेष उपस्थिति में निगम आयुक्त रोशनकुमारसिंह ने जनहित में संघर्षरत कांग्रेस नेत्री सांखला की मांगों को मंजूर करते हुए ज्यूस पिलाकर धरना समाप्त कराया।
कांग्रेस नेता दिलीप जैन के अनुसार पार्षद सपना सांखला एवं निगमायुक्त में निम्न मांगों पर सहमति बनी, इसी के आधार पर भूख हड़ताल खत्म की गई है -
1. जो भवन पूरे प्रभावित हो रहे है उसके एवज में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर मकान दिए जाएंगे।
2. कच्चे मकानों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जायेगा।
3. धार्मिक स्थलों को आपसी सहमति के बाद ही हाथ लगाया जायेगा।
4. 500 वर्गफीट से कम जिनके मकान शेष रहेंगे उनको भी मुआवजा की श्रेणी में रखा जायेगा।
5. वर्षाकाल के पहले रोड़, नाली का कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण किया जायेगा एवं छोटे व्यापारी जो किरायेदार है उनकी भी वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी।
6. सहमति से एफ.ए.आर. दिया जायेगा व जो आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें निर्माण कार्य हेतु मदद की जावेगी।
दिलीप जैन के अनुसार सात दिनों की लंबी लड़ाई के बाद पार्षद सपना सांखला  की मांग निगमायुक्त ने स्वीकार की जिसे पार्षद सपना सांखला ने पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओं के उत्साह से मिले बल से 7 दिवस की गई भूख हड़ताल को जनता की जीत बताया है।

Leave a reply