top header advertisement
Home - उज्जैन << रविवार को महाकाल लोक से लेकर पुरे शहर में तेज आंधी तूफ़ान ने पंहुचाया नुक्सान

रविवार को महाकाल लोक से लेकर पुरे शहर में तेज आंधी तूफ़ान ने पंहुचाया नुक्सान


उज्जैन में चली तेज आंधी में महाकाल लोक में लगी सप्त ऋषियों की 7 में से 6 मूर्तियां गिरीं
रविवार शाम चली आंधी ने महाकाल लोक को बड़ा नुकसान पहुंचाया। यहां कमल पर बिठाई गईं सप्त ऋषियों की 7 मूर्तियों में से 6 गिरकर खंडित हो गईं। किसी का हाथ टूटा तो किसी का चेहरा गायब हो गया। घटना शाम करीब 4 बजे हुई। हादसे के वक्त यहां श्रद्धालु भी मौजूद थे, जो बाल-बाल बचे। जानकारी मिलते ही अफसर पहुंचे और श्रद्धालुओं को निकालकर महाकाल लोक बंद कर दिया। 7 माह पहले 11 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का उद्घाटन किया था। लेकिन कलेक्टर के निर्देश पर तुरंत कार्यवाही कर दूसरे भक्तो को महाकाल लोक में आने दिकत न हो इसलिए जल्द ही सब ठीक कर लिया गया वही सोशल मीडिया पर दिन भर फोटो वीडियो वायरल हुए वही कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी इस पर ट्वीट कर जांच की बात कहीं लेकिन इस तरह की घटना से महाकाल लोक की छवि को नुकसान हुआ है 

 मौसम में बदलाव के कारण  दोपहर को चली आंधी से शहर के कई इलाके प्रभावित हुए। 20 से ज्यादा स्थानों पर पेड़ गिरे। वहीं कहीं मकान, तो कहीं दुकान सहित वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। सालों पुराना बरगद का पेड़ गिरने से सराफा में दुकान संचालक की मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया।

रविवार दोपहर करीब 3.30 बजे से मौसम बदल गया। घने बादल छाने के साथ धूल भरी तेज आंधी चलने लगी। इससे कई इलाकों में पेड़ गिर गए। इस दौरान 30 किमी से भी अधिक रफ्तार से हवा चली। इंदौर रोड और देवास रोड पर पेड़ गिरने से बहुत देर तक रास्ते भी जाम हो गए। वही बहुमंजिला बिल्डिंग के कांच भी फुट गए स्टेशन पर लहरा रहा तिरंगा भी मौसम की वजह से फैट गया . सुबह भी मंगलनाथ रोड स्थित सांदीपनि आश्रम के सामने एक पेड़ ढह गया। जिससे एक कार, एक ऑटो रिक्शा और एक बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

तेज हवा चलने के बाद बारिश शुरू हो गई। एक घंटे के भीतर शहर में 3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दिन में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रात के तापमान में भी 0.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के राडार प्रभारी डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया पश्चिम विक्षोभ के साथ राजस्थान तक इसके सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव आया है। दो दिनों तक इसी तरह की स्थितियां बनी रहने की संभावना है। इधर, खाराकुआं थाना क्षेत्र के छोटा सराफा में तेज हवा व आंधी से सालों पुराना बरगद का पेड़ उखड़कर समीप टेलरिंग दुकान पर गिरा, जिससे दुकान में काम कर रहे अयाज पिता कल्लू 55 साल निवासी जबरन कॉलोनी बेगमबाग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य कारीगर नंदकिशोर खत्री गंभीर घायल हो गए।

बिजली सुधारने गए कर्मचारी की करंट से मौत
बिजली कंपनी में आउटसोर्स कर्मचारी 29 वर्षीय अभिजीत पिता अरुण डोडिया निवासी शास्त्रीनगर की रविवार को सुधार कार्य करते समय करंट लगने से मौत हो गई। वह पंथपिपलई विद्युत वितरण केंद्र पर अस्थाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था और रविवार को आंधी चलने के बाद सिंहस्थ बायपास स्थित हाटकेश्वर विहार कॉलोनी में सुधार कार्य करने पहुंचा था। यहां सुधार कार्य के दौरान करंट लगने से वह 80 प्रतिशत तक जल गया था। अभिजीत को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुराने शहर में आठ घंटे तो फ्रीगंज में साढ़े पांच घंटे बत्ती गुल


बिजली कंपनी सुधार करने में नाकाम, 100 से ज्यादा शिकायतें
आंधी चलने से रविवार को पूरे शहर की बिजली बंद हो गई। इसमें पुराने शहर में करीब आठ घंटे तो फ्रीगंज और आसपास के क्षेत्रों में करीब साढ़े पांच घंटे बत्ती गुल रही। पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। इसमें शहर में करीब 21 फीडर बंद हो गए। बिजली बंद होने की करीब 100 से ज्यादा शिकायतें कस्टमर केयर नंबर-1912 व जोन कार्यालय तथा अफसरों के पास में पहुंची। जिनका निराकरण रिस्पॉन्स टाइम में नहीं हो पाया।

बिजली कंपनी के पश्चिम शहर संभाग यानी पुराने शहर में 15 फीडर बंद हो गए। एक के बाद एक फीडर बंद होते गए और शहर की कॉलोनियों में बिजली बंद हो गई। इसमें गीता कॉलोनी, क्षीरसागर, राज राॅयल कॉलोनी, अंकपात मार्ग, देवास रोड व इंदौर रोड आदि क्षेत्रों में बिजली बंद हो गई। स्ट्रीट लाइट भी बंद हो गई, जिससे सड़कों पर अंधेरा छाया रहा। बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री राकेश हारोड़े का कहना था कि आंधी चलने से गिरे पेड़ से तथा टीन शेड में केबल फंसने से बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। इसमें करीब 15 फीडर बंद हो गए।
रविवार का दिन रात मौसम खराबी की वजह से परेशानी भरा रहा ,

Leave a reply