top header advertisement
Home - उज्जैन << गंगा दशहरा से पूर्व नीलगंगा सरोवर की सफाई करवाई जाएं

गंगा दशहरा से पूर्व नीलगंगा सरोवर की सफाई करवाई जाएं


उज्जैन: निगमायुक्त श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा गुरुवार को क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, नीलगंगा अखाड़े के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ नीलगंगा सरोवर का निरीक्षण किया गया एवं निर्देशित किया कि गंगा दशहरा से पूर्व नीलगंगा सरोवर की सफाई करवाई जाए एवं आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं।
  गंगा दशहरा को ध्यान में रखते हुए निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह ने क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, नीलगंगा अखाड़े के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ नीलगंगा सरोवर का निरीक्षण किया गया एवं नीलगंगा सरोवर पर रखरखाव करने वाले सदस्यों से जानकारी ली गई, बताया कि गंगा दशहरा पर्व पर यहां से पेशवाई निकाली जाएगी गंगा माता का पूजन किया जाएगा साथ ही साधु-संतों द्वारा सरोवर में स्नान किया जाएगा। निगम आयुक्त श्री सिंह ने संबंधत अधिकारी को निर्देशित किया कि गंगा दशहरा पर्व से पूर्व नीलगंगा सरोवर की सफाई के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएं

Leave a reply