सिविल सेवा परीक्षा के रिजल्ट में उज्जैन शहर की होनहार रोचिका गर्ग को कामयाबी मिली है
मंगलवार को यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा के रिजल्ट में उज्जैन शहर की होनहार रोचिका गर्ग को कामयाबी मिली है। उन्हें आल इंडिया में 174 रेंक हासिल हुई है। अपने तीसरे अटेम्प्ट के बाद अब वे प्रशासनिक सेवा की अधिकारी बन गई है और जल्द है वे इनकम टेक्स अधिकारी के रूप में ज्वाइन करेंगी।
उज्जैन शहर के अरिहंत नगर में रहने वाले राजेश गर्ग और सुनीता गर्ग की बेटी रोचिका गर्ग ने शहर का नाम रोशन किया है। UPSC में 174 रेंक लगने के बाद अब वो जल्द ही इन्कम टेक्स कमिश्नर के पद काबिज होगी। रोचिका के पिता पावरलूम चलाते है। रोचिका पढ़ाई में शुरू से अच्छी रही। मंगलवार को आज रिजल्ट आने के बाद घर पर दिवाली जैसा जश्न मनाया जा रहा है। रोचिका के माता पिता दादी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर घर में बधाई दी। अन्य परिजन भी बधाई देने घर पहुंचने लगे है। रोचिका ने बताया कि देवास रोड के सेंट मेरी स्कुल से पीसीएम सब्जेक्ट के साथ 12वी तक की पढ़ाई की जिसके बाद बीटेक करने के बाद भोपाल एल एन टी में 7,5 लाख के पैकेज का जॉब लग गया। बड़ी कम्पनी में जॉब लगने के बाद भी ज्वाइन नहीं किया सिविल सर्विस का सोचा था आज सपना पूरा हुआ।
रोचिका ने बताया की तीसरे अटेम्प्ट में सिलेक्ट हुई हु। इसके लिए 11 घंटे तक पढ़ाई करती रही। इसके लिए मोबाइल का उपयोग कम किया लेकिन छोड़ा नहीं। इसके बाद भी IAS या IPS नहीं मिल पायेगा। इसके लिए एक बार और प्रयास करुँगी। अब जल्द ही आईआरएस ज्वाइन करने से पहले ट्रेनिंग पर जाना है। अभी तीन और अटेंप्ट बचे है। उज्जैन से चार लोगो ने दिया था। लेकिन आज रिजल्ट के बाद पता चला की उज्जैन से सिर्फ रोचिका का ही सिलेक्शन हुआ है। पापा आइडियल रहे है।