भगवान महाकाल के दर्शन किए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने
उज्जैन| श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को सुबह केंद्रीय रेल व कपड़ा मंत्रालय की राज्य मंत्री दर्शना जरदोश भगवान महाकाल के दर्शन को पहुंची थी। उन्होने मंदिर के गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का पूजन अभिषेक किया। बाद में वे मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों में भी दर्शन के लिए पहुंची। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री का सम्मान किया गया।
सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में भी दर्शन कर रक्षासूत्र बंधवाया। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी व सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने केंद्रीय राज्यमंत्री को भगवान श्री महाकाल का प्रसाद, तस्वीर और दुपट्टा भेंटकर सम्मान किया। केंद्रीय राज्यमंत्री भगवान महाकाल और मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों में दर्शन कर अभिभूत हो गई। दर्शन के बाद में वे इंदौर के लिए रवाना हुई।