top header advertisement
Home - उज्जैन << महाकाल को 3 किलो 251 ग्राम चांदी का छत्र अर्पित

महाकाल को 3 किलो 251 ग्राम चांदी का छत्र अर्पित


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से आने वाले भक्तों द्वारा भगवान महाकाल के चरणों में चांदी-सोने के आभूषण सहित नकद राशि भेंट की जाती है। शुक्रवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन को आए दिलीप सिंह राव, मदन सिंह, प्रहलाद सिंह राव, अभिषेक सिंह राव, अंकित सिंह राव,अभिलाष सिंह राव, लल्लन अवस्थी,अभिषेक गुप्ता (रवि इंफ्रा बिल्ड प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. उदयपुर राजस्थान) के भक्तों ने भगवान महाकाल के लिए 3 किलो 251 ग्राम चांदी का छत्र अर्पित किया है। चांदी के छत्र की कीमत 2 लाख 90 हजार 427 रूपए बताई गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने दानदाता से चांदी का छत्र प्राप्त कर रसीद प्रदान करने के साथ ही भगवान महाकाल का प्रसाद और भगवान महाकाल की तस्वीर भेंटकर उनका सम्मान किया। गौरतलब है कि महाकाल मंदिर में देशभर के श्रद्धालु मनोकामना लेकर आते है। भगवान उनकी मनोकामनाएं पूरी करते है तो अपनी श्रद्धा से नकद राशि, चांदी-सोने के पात्र, आभूषण भगवान को अर्पित करने पहुंचते है।

Leave a reply