top header advertisement
Home - उज्जैन << सप्लाई के लिए शिप्रा का पानी ले रहे

सप्लाई के लिए शिप्रा का पानी ले रहे


 उज्जैन| शहर में सप्लाय के लिए जिम्मेदार लगभग एक चौथाई पानी शिप्रा का भी ले रहे हैं। आशंका है कि ये उसे ठीक से ट्रीट (साफ) नहीं करवा पा रहे हैं। ऐसे में नलों से मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है। गुरुवार को भी ऐसा ही पानी नलों से आया। भाजपा की पूर्व महिला पार्षद ने तो बाेतल में पानी भरकर पीएचई के अधिकारियों को दिखाया और जांच करने व सुधार करवाने का आग्रह किया। इधर, इस समस्या से जुड़े सवाल पर जिम्मेदारों के पास ठोस व संतोषजनक जवाब नहीं है। इन तमाम परिस्थितियों के बीच डॉक्टर का कहना है कि मटमैला व बदबूदार पानी का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक है।

गंभीर डेम में करीब 750 एमसीएफटी पानी बचा था, तब से ही नगर निगम व पीएचई के अधिकारियों व जनप्रतनिधियों ने शहर में एक दिन छोड़कर जल प्रदाय शुरू करवा दिया। इस तर्क के साथ कि ऐसा करने से ही बारिश तक आपूर्ति की जा सकेगी। इधर, बढ़ती गर्मी से वाष्पीकरण के कारण गंभीर का पानी तेजी से कम हो रहा है। लिहाजा सप्लाई के लिए जिम्मेदारों द्वारा शिप्रा का भी पानी लिया जाने लगा। उदाहरण के लिए एक दिन सप्लाय में यदि 5-6 एमसीएफटी पानी गंभीर से ले लिया जा रहा है तो लगभग एक चौथाई पानी शिप्रा का भी ले रहे हैं।

Leave a reply