top header advertisement
Home - उज्जैन << सीबीएसई ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम घोषित किया।

सीबीएसई ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम घोषित किया।


सीबीएसई ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम घोषित किया। परीक्षा परिणाम मोबाइल पर ही उपलब्ध होने की वजह से स्कूलों में भीड़ नजर नहीं आई। परिणाम बेहतर होने से बच्चे उत्साहित नजर आए। केंद्रीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम 84.62 प्रतिशत रहा है। विद्यालय ने टॉप टेन विद्यार्थियों की सूची भी जारी की है।

शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। शहर में सीबीएसई से संचालित विद्यालयों के विद्यार्थियों में परिणाम जानने की उत्सुकता बनी रही। दोपहर में पहले कक्षा बारहवीं के घोषित परिणामों की घोषणा हुई। इसके बाद कक्षा 10वी के परिणाम घोषित किए गए। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 10 वी 147 विद्यार्थी बैठे थे, जिनमें से 145 उत्तीर्ण रहे। कक्षा 10 वी केवल्य गोयल ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर कुमारी अंशिका घनघोरिया ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर वरदराज सोनगरा ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार कक्षा 12 वी में 117 विद्यार्थी शामिल हुए। जिसमें 99 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे।

वहीं, 81 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कॉमर्स संकाय में 42 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जिसमें से 30 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। विद्यालय का ओवरऑल परिणाम 84.62 प्रतिशत रहा है। विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार मीणा ने इस उपलब्धि के लिए सभी छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामना दी। कक्षा 12 वी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनन्या पौन्ड्रीक ने बताया कि नियमित अभ्यास एवं दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर उसने यह सफलता प्राप्त की है। आगे चलकर वह सिविल सेवा में जाना चाहती है।

केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 12वी के टॉप टेन विद्यार्थी

1. अनन्या पॉन्ड्रिक-471 अंक 94.2 प्रतिशत 2. विवेक दुबे- 458 अंक 91.6 प्रतिशत 3. ताशवी गंगराड़े- 456 अंक 91.2 प्रतिशत 4. आशुतोष बघेल- 440 अंक 88.० प्रतिशत 5. अनामिका आर्य- 438 अंक 87.6 प्रतिशत 6. हिमांशी सिंह- 434 अंक 86.8 प्रतिशत 7. अनन्या आर्य- 433 अंक 86.6 प्रतिशत 8. स्नेहा शर्मा- 422 अंक 84.4 प्रतिशत 9. माहिरा शेख- 421 अंक 84.2 प्रतिशत 10.शिवानी बघेल- 415 अंक 83.० प्रतिशत

कक्षा 10 वी के टॉप विद्यार्थियों की सूची

1. केवल्य गोयल- 477 अंक 95.4 प्रतिशत 2. अंशिका घंघोरिया- 474 अंक 94.8 प्रतिशत 3. वर्धराज सोनगरा- 468 अंक 93.6 प्रतिशत 4. कोशिकी जोशी- 465 अंक 93.0 प्रतिशत 5. तनिशा कारपेंटर- 462 अंक 92.4 प्रतिशत 6. श्रेयांश सामल- 460 अंक 92.0 प्रतिशत 7. साजिया खान- 455 अंक 91.0 प्रतिशत 8. प्रभात चौहान- 454 अंक 90.8 प्रतिशत

Leave a reply