top header advertisement
Home - उज्जैन << बढ़ते तापमान में ध्यान रखे अपना

बढ़ते तापमान में ध्यान रखे अपना


उज्जैन| शहर में भीषण गर्मी व तेज धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। लू चलने से दोपहर के समय तो लोग घरों में दुबके रहने पर मजबूर हो रहे हैं। भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बदल गई है। सुबह व शाम के समय ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। वेधशाला के अधीक्षक राजेंद्र गुप्त ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। अगर बंगाल की खाड़ी का तूफ़ान भारत के किसी तट से टकराता है तो संभवतः गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। डॉ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि गर्मी ज्यादा होने के कारण उल्टी दस्त की बीमारियां भी बढ़ने लगती है। गर्मी बढ़ने के बाद ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए।भूखे पेट बाहर नहीं निकले। जहां तक हो सके शरीर को ढक कर ही बाहर निकले। बढ़ते तापमान से परेशान लोग गर्मी से बचने के लिए कोल्ड ड्रिक ठंडी लस्सी गन्ना का जूस सहित नींबू का शरबत शिकंजी इत्यादि ठंडी चीजें पीकर शरीर को ठंडक प्रदान कर रहे हैं।

Leave a reply