top header advertisement
Home - उज्जैन << महाकाल लोक लोकार्पण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या करीब 10 गुना; खजाना 3 गुना बढ़ा

महाकाल लोक लोकार्पण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या करीब 10 गुना; खजाना 3 गुना बढ़ा


उज्जैन|  उज्जैन में श्री महाकाल लोक बनने के बाद यहां आस्था और खजाना दोनों ही शिखर पर पहुंच गए हैं। पिछले छह महीने में महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में प्रतिदिन 10 गुना तक की वृद्धि हुई है। मंदिर समिति के मुताबिक सितंबर 2022 तक यहां रोजाना 15 हजार श्रद्धालु ही पहुंचते थे, जो संख्या अब 1.25 लाख से 1.50 लाख पर पहुंच गई है।

शनिवार से सोमवार के बीच यह आंकड़ा रोजाना 2 लाख तक पहुंचता है। इससे मंदिर समिति के खजाने में भी इजाफा हुआ है। समिति के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2023 में 14.26 करोड़ रु. आए। सितंबर 2022 में यह आंकड़ा 4.97 करोड़ था। यानी, 6 माह में करीब 3 गुना का इजाफा हुआ है।

Leave a reply