टीवी एक्ट्रेस निधि शाह ने महाकाल दर्शन किए
उज्जैन| बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में फेमस टीवी एक्ट्रेस निधि शाह ने दर्शन किए। अनुपमा टीवी सीरियल में किंजल की भूमिका निभाने वाली निधि अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुई थी।देश दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचते है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस निधि शाह पहुंची। सुबह भस्म आरती में शामिल होकर महाकाल के दर्शन पूजन किए। साथ ही भगवान नंदी के पास बैठकर भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। आरती के बाद उन्होंने पूरे परिवार के साथ महाकाल का जलाभिषेक भी किया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि बाबा के दर्शन कर धन्य हुईं। बाबा महाकाल के आशीर्वाद से आने वाले दिनों में वेब सीरीज भी करूंगी।
एक्ट्रेस निधि शाह ने कहा महाकाल के दर्शन पाकर धन्य हो गई
बाबा महाकाल के बहुत अच्छे दर्शन हुए हैं। भस्म, पंचामृत अभिषेक और आरती देख रोम-रोम भक्तिमय हो गया है। भस्म आरती में शामिल होकर बहुत खुश हूं। धन्य हूं जो भगवान महाकाल ने दर्शन दिए। निधि शाह लोकप्रिय भारतीय टीवी अभिनेत्रियों में से एक है। टीवी धारावाहिक “ तू आशिकी ” में पूर्वा शर्मा की भूमिका और लोकप्रिय टीवी सीरियल अनुपमा में “ किंजल शाह ” की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं।