top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन की भेरूगढ़ प्रिंट को मिला जी आई टैग

उज्जैन की भेरूगढ़ प्रिंट को मिला जी आई टैग


उज्जैन - उज्जैन शहर यूं तो किसी पहचान का मोहताज नहीं , क्योकि विश्वप्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर की नगरी विश्वविख्यात है, परन्तु धार्मिक दृष्टि से तो यह  विश्वविख्यात है ही अब उज्जैन की पहचान रही प्रसिद्ध भैरवगढ़ बटिक प्रिंट भी और प्रसिद्धि पायेगी| क्योकि भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा भैरवगढ़ प्रिंट को जी. आई. टैग प्रदान किया गया है, जिससे यह उज्जैन की पहचान बन गया है, सालो से बटिक का काम कर रहे क्षेत्रीय लोगो के लिए यह सोने पर सुहागा है क्योंकि अब उनकी मेहनत को न सिर्फ मालवा, म.प्र. अपितु समस्त भारत और विश्वपटल पर ख्याति प्राप्त होगी| जिससे उनके पुश्तैनी कार्य को अब व्यावसायिक एवं आर्थिक स्तर पर भी वृद्धि होगी |

           करीब १०० वर्षो से भी अधिक पुरानी यह कला अब और निखर के आएगी और क्षेत्रीय कलाकारों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाएगी|

           जी. आई. टैग विशेष तौर पर सिर्फ उसी उत्पाद, कलाकारी, शिल्प को प्रदान किया जाता है| जो किसी क्षेत्र विशेष की पहचान हो, जी. आई. टैग  कृषि उत्पाद, खाद्य सामग्री, हस्तशिल्प, कलाकारी आदि उन सभी वस्तुओ को प्रदान किया जाता है जो उस क्षेत्र विशेष मे विशेष तौर पर बनाया जाता है  या वह अद्वितीय हो| म.प्र. मे कुल 9 वस्तुओ को जी. आई. टैग 2023 मे प्रदान किया गया है |

यह उपलब्धि न केवल क्षेत्रीय कलाकारों अपितु पूरे उज्जैनवासियों के लिए गौरव का विषय है, आने वाले समय मे म.प्र. सरकार द्वारा इसका प्रचार-प्रसार करने एवं क्षेत्र विशेष की पहचान होने से आर्थिक प्रगति के रास्ते भी 

भी खुलकर, वाणिज्यिक तौर पर भी यह और प्रगति के द्वार खोलेगा |

म.प्र. मे कुल ९ उत्पादों को २०२३ मे जी.आई. टैग प्रदान किया गया है -

विदिशा और सीहोर के प्रसिद्ध शरबती गेहूँ

मुरैना की शाही गजक

गोंड पेंटिंग

ग्वालियर के हस्तनिर्मित कालीन

डिंडोरी लौहशिल्प

जबलपुर पत्थरशिल्प

बालाघाट की हैंडलूम साड़ी

उज्जैन के भैरवगढ़ बटिक प्रिंट्स 

 

 

 

 

 

Leave a reply