साइकिल पर निकले निगम कमिश्नर
उज्जैन | उज्जैन को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में प्रथम स्थान पर लाने के लिए नगर निगम कमिश्नर साफ़ सफाई को रोजाना मॉनिटरिंग कर रहे है। बुधवार सुबह निगम कमिश्नर करीब 8 किमी से अधिक अपनी साइकिल चलाकर शहर के अलग अलग क्षेत्रो में पहुंचे यहाँ पर कुछ क्षेत्रो में जरुरी दिशा निर्देश दिए वहीं छत्री चौक पर सफाई देखकर सफाई कर्मियों का हौसला भी बढ़ाया।निगम कमिश्नर को सुबह साइकिल पर देख कई लोग चौक गए। दरअसल स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को लेकर भारत सरकार की टीम जल्द ही उज्जैन आएगी। इसके लिए उज्जैन नगर निगम कमिश्नर रोशन सिंह शहर में साफ़ सफाई का जायजा लेने अपनी साइकिल से निकल पड़े उनके साथ स्मार्ट सिटी के सीओ आशीष पाठक भी थे दोनों साइकिल पर सवार होकर शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निगम कमिश्नर रोशन सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के सामने, कंठाल,गोपाल मंदिर,पटनी बाजार, गुदरी चौराहा,हरसिद्धि,चारधाम मंदिर,महाकाल क्षेत्र,त्रिवेणी तक सफाई व्यवस्था देखि। कहीं कहीं जगह पर नाली अतिक्रमण और डिवाइडर और रोटरी की समस्या दिखी जिसके लिए अधिकारियो को निर्देशित किया गया है।जबकि दिन भर चहल पहल रहने वाले छत्री चौक पर रात में हो रही सफाई के बाद सफाई व्यवस्था चौक चौबंद नजर आई है।
जल्द ही ऑटो और ई रिक्शा का स्टॉप तय होगा
कमिश्नर रोशन सिंह ने बताया की महाकाल के आसपास के क्षेत्र में सफाई के साथ साथ यातायात की समस्या भी लगातार बानी हुई है। जिसके लिए प्लान किया गया कि जल्द ही ई रिक्शा और ऑटो को निर्धारित पॉइंट पर रोक दिया जाएगा। जिससे आये दिन गुदरी चौराहे महाकाल चौराहे चौबीस खम्बा माता मंदिर महाकाल के पास लगने वाले जाम से बचा जा सकेगा। एक दो दिन में उज्जैन कलेक्टर और एसपी से मिलकर इसे लागू करा दिया जाएगा।