भेरूगढ़ बटिक प्रिंट को मिला जीआई टैग
उज्जैन| महाकाल की नगरी उज्जैन को बड़ी उपलब्धि मिली है। विश्व विख्यात भेरूगढ़ ‘बटिक प्रिंट’ (Batik Print) को जीआई टैग (GI Tag) दिया गया है। सीएम शिवराज सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए समस्त कलाकारों और राज्य के निवासियों को बधाई दी है।उज्जैन के भेरूगढ़ प्रिंट को जीआई टैग (GI Tag) मिलने से शहर ही नहीं प्रदेश का भी नाम रोशन हुआ है। बटिक प्रिंट (Batik Print) कपडे पर छपाई की एक पारंपरिक तकनीक है, बटिक प्रिंट कपडे पर अपने आकर्षक और सुंदर डिजाइनों के लिए प्रसिद्ध है। इस तकनीक में मोम और रंग के कॉम्बिनेशन से शानदार डिजाइन बनाई जाती है। जो विशेष कर भैरवगढ़ में लगभग 500 सालों से यहाँ के स्थानीय कलाकारों द्वारा किया पीढ़ी-दर-पीढ़ी किया जाता रहा है। भैरवगढ़ में 80 के लगभग हैंडलूम है। बटिक कार्य से 2500 से अधिक लोगों का भरण-पोषण होता है।अपनी खूबसूरत कपड़ो की छपाई के लिए देश भर में मशहूर भेरूगढ़ ‘बटिक प्रिंट को जीआई टैग मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियो को शुभकामना दी है।
कैसे मिलता है जीआई टैग
जीआई टैग अप्लाई करने वालों को बताना होगा कि उन्हें टैग क्यों दिया जाए। सिर्फ बताना नहीं पड़ेगा, प्रूफ भी देना होगा। प्रॉडक्ट दूसरों से कितना अलग और महत्वपूर्ण है। उसके ऐतिहासिक विरासत के बारे में साबित करना होगा। जिसके बाद संस्था साक्ष्यों और संबंधित तर्कों का परीक्षण करती हैं। मानकों पर खरा उतरने वाले को जीआई टैग मिलता है