top header advertisement
Home - उज्जैन << नगर निगम बजट सत्र में हंगामा कार्यवाही आधा घंटा स्थगित

नगर निगम बजट सत्र में हंगामा कार्यवाही आधा घंटा स्थगित


उज्जैन| नगर पालिक निगम का बजट सत्र शुक्रवार को नगर निगम परिसर स्थित परिषद हाल में शुरू हुआ था। बजट पर चर्चा के बीच ही कांग्रेस पार्षद द्वारा कुछ कहने के दौरान भाजपा पार्षद ने आपत्ति ली। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच हंगामा होने लगा। हंगामे के बाद सभापति ने आधा घंटा सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी थी। आधा घंटा बाद फिर सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस पार्षद से कही गई बात के लिए माफी मांगने को लेकर हंगामा किया। कांग्रेस के एक पार्षद द्वारा माफी मांगने के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हो सकी।नगर पालिक निगम का बजट पारित करने के लिए शुक्रवार को नगर निगम परिषद का विशेष सम्मेलन सुबह 11 बजे से परिषद हॉल में शुरू हुआ था। बजट पर चर्चा शुरू होते ही कांग्रेस पार्षद माया राजेश त्रिवेदी ने संबोधन दिया। इसी दौरान भाजपा पार्षद व एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी ने पार्षद त्रिवेदी द्वारा कहे गए कुछ वाक्य को लेकर आपत्ति ली। बहस के बीच ही कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच हंगामे का दौर शुरू हो गया। हंगामा देख निगम सभापति कलावती यादव ने आधा घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी थी। आधा घंटा बाद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा पार्षदों ने माया त्रिवेदी से उनके द्वारा कहे गए वाक्य पर माफी मांगने को कहा। पार्षद त्रिवेदी ने कहा मैने ऐसा कुछ नही कहा जिसके लिए माफी मांगू। कुछ देर हंगामे के बाद पार्षद गब्बर भाटी ने त्रिवेदी को ब्राह्मण होने और माँ समान होने पर उनके पैर छूकर मामला शांत किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हो सकी। गौरतलब है कि नगर निगम का विशेष सम्मेलन निगम के प्रस्तावित बजट पर चर्चा के लिए बुलाया गया है।

Leave a reply