top header advertisement
Home - उज्जैन << आज 25 घंटे रहेगा पुष्य नक्षत्र, नवीन कार्य और खरीदी के लिए शुभ

आज 25 घंटे रहेगा पुष्य नक्षत्र, नवीन कार्य और खरीदी के लिए शुभ


चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि शुक्रवार के दिन पुष्य नक्षत्र तथा सुकर्मा नाम का योग रहेगा। पुष्य नक्षत्र का समय तकरीबन 25 घंटे रहेगा। शुक्रवार के दिन पुष्य नक्षत्र आने से यह शुक्र पुष्य कहलाएगा। पुष्य नक्षत्र की साक्षी में नवीन कार्यों का शुभारंभ तथा नवीन वस्तुओं की खरीदी विशेष शुभ रहेगी। नई ज्वाइनिंग, प्रतिष्ठान का शुभारंभ तथा मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनाने के लिए भी यह दिन सर्वोत्तम माना जा रहा है।

नक्षत्र मंडल में 27 नक्षत्र

ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला के अनुसार नक्षत्र मंडल में 27 नक्षत्र है इनमें पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा माना गया है इस नक्षत्र का स्वामी शनि उप स्वामी बृहस्पति है संबंधित विषय यानी कि बैंकिंग, वाहन, एफडी, योजना कार्य आदि की शुरुआत या इंश्योरेंस पॉलिसी की खरीदी की जा सकती है।

चंद्रमा दिन भर रहेगा वर्गोत्तम
नक्षत्र चंद्रमा तथा इसके संचार के नियम से संबंधित होते हैं। क्योंकि पुष्य नक्षत्र कर्क राशि के चंद्रमा की कक्षा में आता है और कर्क लग्न मैं चंद्रमा की उपस्थित होने से यह वर्गोत्तम कहलाएगा। हालांकि शुक्रवार के दिन पुष्य नक्षत्र का होना पूरे दिन ही अनुकूल है फिर भी चंद्र की गणना से देखिए तो यह श्रेष्ठ योग भी है। क्योंकि इस दिन मांगलिक कार्य के लिए कोई भी रस्म की जा सकती है या विवाह आदि कार्य की रूपरेखा को इस दिन तय किया जा सकता है।

Leave a reply