तीन गोल्ड मेडलिस्ट सहित भारतीय कॉलेज की 10 छात्राएं मेरिट लिस्ट में
उज्जैन। विक्रम यूनिवर्सिटी द्वारा वर्ष 2022 के लिए घोषित मेरिट लिस्ट में बीकॉम ऑनर्स में प्रथम 10 स्थानों में से 8 छात्राओं ने अपना स्थान सुनिश्चित कर कॉलेज को गौरवान्वित किया। प्रथम स्थान पर समान अंकों के साथ कु कृति शिंदे और कु रिया सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों ही छात्राओं को आगामी विक्रम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्राप्त होंगे। इसके अतिरिक्त एमकॉम की मेरिट लिस्ट में भी भारतीय कॉलेज की ही कु. लवीना रोजवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु लवीना भी दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्राप्त करेंगी। विज्ञान संकाय की कुमारी हर्षिता वेद ने प्राविण्य सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया तो वही बीकॉम ऑनर्स से कु सिमरन भागचंदानी, कु प्रज्ञा सोनी, कु.सकीना जीवालिवाला, कु. गायत्री जोशी कु. शिखा विश्वकर्मा और कु. महिमा ने भी प्राविण्य सूची में स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष श्री कृष्ण मंगल सिंह कुलश्रेष्ठ ,प्राचार्य डॉ नीलम महाडिक , एकेडमिक डायरेक्टर डॉ गिरीश पंड्या, कॉमर्स संकाय प्रभारी डॉ सीमा दुबे,डॉ प्रियंका मिश्रा,डॉ खुशबू बाफना ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।