top header advertisement
Home - उज्जैन << एक्टर मनोज जोशी महाकाल की शरण में

एक्टर मनोज जोशी महाकाल की शरण में


उज्जैन| महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार सुबह बॉलीवुड एक्टर मनोज जोशी भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे। सुबह भस्म आरती के दौरान जोशी ने नंदी हॉल से भगवान की आरती का लाभ लेकर पूजा की। बाद में गर्भगृह में दर्शन भी किए।कई बड़े टीवी सीरियल और फिल्म का हिस्सा रहे 'कचरा सेठ' के किरदार से प्रसिद्ध हुए अभिनेता मनोज जोशी आज तड़के महाकाल मंदिर पहुंचे। करीब 2 घंटे तक भस्म आरती में शामिल रहे मनोज ने नंदी हॉल में बैठकर रुद्र पाठ किया। आरती के पश्चात गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का जल से अभिषेक कर पूजन अर्चन किया।मनोज ने कहा कि महाकाल मेरे आराध्य देव हैं और मैं यहां पहले भी तीन - चार बार आ चुका हूं। दर्शन कर बहुत आनंद आया। दिव्य अनुभूति हुई। अपने परिवार और देश की समृद्धि के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की है।

Leave a reply