top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में सोमवार शाम होलिका दहन किया गया

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में सोमवार शाम होलिका दहन किया गया


श्री महाकालेश्वर मंदिर की परंपरा व पञ्चाङ्ग अनुसार सोमवार छ: मार्च को संध्या आरती  में बाबा श्री महाकाल को  मंदिर में अर्पित फूलों से बना गुलाल  तथा शक्कर की माला अर्पित की गई . अन्य मंदिरों में भी गुलाल अर्पित गया .उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में सोमवार शाम होलिका दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महाकाल मंदिर परिसर में बिना मुहूर्त होलिका दहन की परंपरा है। शाम को भगवान महाकाल की आरती के बाद होली जलाई जाती है। इससे पहले भक्तों ने भगवान महाकाल के साथ जमकर होली खेली। मंदिर में जमकर रंग-गुलाल उड़ाया गया। सुबह 40 क्विंटल फूल अर्पित कर होली खेली गई।संध्या-आरती पश्चात शासकीय पूजारी श्री घनश्याम गुरुजी व अन्य पुजारी, पुरोहित गण  होलिका पूजन किया साथ ही मंदिर का माहौल पूरा भक्तिमय हो गया  तत्पश्चात होलिका दहन श्री महाकाल मन्दिर प्रांगण में हुआ जिसमे 
       सात मार्च प्रातः  धुलेंडी होंगी. मंदिर प्रशासक श्री संदीप सोनी ने बताया कि  बाबा श्री महाकाल को सात मार्च प्रातः भस्म आरती में विशेष पुष्प -गुलाब ( श्री महाकालेश्वर मंदिर में अर्पित फूलों से बनाया गया गुलाल ) अर्पित किया जावेगा ऐसा इसलिए, क्योंकि पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होलिका पूजन की मान्यता है। पूर्णिमा 6 और 7 मार्च दोनों दिन है। 28 साल पहले 26 मार्च 1994 को ऐसा ही हुआ था। तब भी पूर्णिमा तिथि दो दिन थी और सूर्यास्त के बाद शुरू होकर अगले दिन सूर्यास्त से पहले खत्म हो गई थी।

Leave a reply