विराट-अनुष्का महाकाल की शरण में
इंदौर में हो रहे टेस्ट क्रिकेट में भाग लेने आये भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी उज्जैन महाकाल मंदिर में दसरहं के लिए आरहे है कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ रविवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे थे । यहां दोनों ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया था । दोनों पिछले महीने ही में विवाह बंधन में बंधे हैं। इसके बाद अब बॉलीवुड और क्रिकेट की सबसे बड़ी जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शनिवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने सुबह 4 बजे भस्म आरती की। भगवान का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा। अनुष्का ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा।
विराट-अनुष्का डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में बैठे। आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला धारण की हुई थी। साथ ही मस्तक पर चंदन का त्रिपुण लगाकर धोती सोला पहने हुए थे। अनुष्का शर्मा साड़ी में नजर आईं। भस्मारती में इन दोनों को देख फेन्स भी बेहद खुश नजर, आये जाते जाते मीडिया से बातचीत में जय श्री महाकाल कहकर गई . अनुष्का और विराट ने बाबा महाकाल से आखिर क्या कामना की ये तो वे खुद ही जानते है लेकिन बाबा महाकाल के दर्शन कर वे बेहद खुश नजर आये