top header advertisement
Home - उज्जैन << दक्षिणअभिनेता अनूप ठाकुर महाकाल का आशीर्वाद लिया

दक्षिणअभिनेता अनूप ठाकुर महाकाल का आशीर्वाद लिया


उज्जैन| विश्व प्रसिद्ध महाकलेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे टीवी सीरियल और दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह,अनूप ने मंदिर के गर्भ गृह में जाकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपनी पहली जल्द ही रिलीज होने वाले हिंदी फिल्म के लिए भगवान से आशीर्वाद लिया।मुम्बई निवासी अभिनेता अनूप सिंह ठाकुर शुक्रवार को महाकाल मंदिर पहुंचे। अनूप इससे पहले भी महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आ चुके है लेकिन पहली बार भस्म आरती में शामिल हुए। आरती के बाद अभिनेता ठाकुर ने मंदिर के गर्भगृह से पूजन अर्चन करने के पश्चात अन्य मंदिर के भी दर्शन किये। अनूप सिंह हिंदी टीवी सीरियल का जाना पहचाना नाम है। इन्होने अब तक 14 सीरियल में काम किया जिसमें प्रमुख रूप से महाभारत, चन्द्रगुप्त मौर्य,अकबर बीरबल, सीआईडी जैसे प्रमुख टीवी शो है। इसके साथ ही दक्षिण भारतीय फिल्म विजेता,खिलाड़ी,एसआई 3,ना पेरू सूर्या आदि फिल्मो में अभिनय कर चुके है।

पहली हिन्दी फिल्म की सफलता की कामना की

अनूप सिंह ने बताया की लाकडाऊन के दौरान आया था लेकिन भस्म आरती नहीं कर पाया था। आज भस्म आरती के दर्शन पाकर धन्य हो गया हु , मेरी पहली हिंदी फिल्म आने वाली है उसी की सफलता की कामना को लेकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आया था।

Leave a reply