top header advertisement
Home - उज्जैन << संस्कृति 2023 में बिखरे सांस्कृतिक रंग भारतीय काॅलेज में पूरे उत्साह के साथ आयोजित हुआ वार्षिक स्नेह सम्मेलन

संस्कृति 2023 में बिखरे सांस्कृतिक रंग भारतीय काॅलेज में पूरे उत्साह के साथ आयोजित हुआ वार्षिक स्नेह सम्मेलन


उज्जैन। भारतीय काॅलेज के महाविद्यालय समूह का वार्षिक उत्सव ’सांस्कृतिक 2023’ में भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंग दिखाई दिए। राजस्थानी और मालवी लोकनृत्यों जैसी प्रस्तुतियों के साथ भारतीय संगीत के विभिन्न रूपो पर आधारित नृत्यों ने सभी का दिल जीता। पारंपरिक रैंप शो में छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में कैटवॉक किया। छात्राओं ने मदर टेरेसा और लता मंगेषकर जैसी प्रसद्वि महिला व्यक्तित्वों की लाईव पेंटींग बनाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। अतिथि ख्यात उद्यमी श्रीमती अमिता जैन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमे आत्म सम्मान, ईमानदारी और सकारात्मकता को अपनाकर आगे बढ़ना चाहिये तो जीवन में सफलता अवष्य मिलेगी। अतिथि चार्टड अंकाउंटेंट श्रीमती राषी जैन ने कहा कि भारतीय काॅलेज में चार्टड अकाउंटेंट बनने के लिए अनुकुल वातावरण उपलब्ध है। संस्था अध्यक्ष श्री कृष्ण मंगल सिंह कुलश्रेष्ठ ने आशीर्वचन प्रदान किए। स्वागत उद्बोधन प्राचार्य डॉ नीलम महाडिक ने दिया। इस अवसर पर काॅलेज से इस वर्ष चार्टड अकांउटेंट बननने वाली छात्राओं एवं अभिभावकांे का सम्मान किया गया। खेल में राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त करने वाली छात्राआंें के साथ देश की विद्वान छात्राओं को मिलने वाली एक लाख रूपये राषी वाली इंस्पायर छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। अतिथि स्वागत निदेशक डॉ गिरीश पंड्या,  बीआईपीएस की सुश्री रिंकू प्रसाद, श्रीमती सृष्टि पंवार ने किया। आभार बीआईएफटी की हेड श्रीमती चंद्रकला नाटानी ने माना।

                                                                        ...000...

Leave a reply