top header advertisement
Home - उज्जैन << महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है

महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है


 शिवेंद्र परमार उज्जैन। बदला बदला उज्जैन सिंहस्थ सा नजारा सड़को पर भीड़ ही भीड़ इस बार उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। दर्शन के लिए यहां रात 10 बजे से भक्तों की कतार लग गई। अब लगातार 44 घंटे तक महाकाल दर्शन देंगे। इस बार शिवरात्रि पर शनि प्रदोष होने से महाशिवरात्रि का पर्व खास हो गया है। देश विदेश क्या खास क्या आम सब एक नजर आते है महाकाल के दरबार में सुबह हुयी भस्मारती के बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया। भगवान को नए वस्त्रों के साथ रुद्राक्ष की माला पहनाई गई। रजत आभूषणों के साथ राजा के रूप में श्रृंगार किया गया।

चारो दिशाओ से उज्जैन आरहे है लोग,महाकाल के दर्शनों के लिए शुक्रवार देर रात 10 बजे से श्रद्धालु चारधाम मंदिर के पास से कतार लगाकर खड़े हो गए। चलायमान दर्शन व्यवस्था के चलते बड़ी संख्या में भक्तों को भस्म आरती के दर्शन भी मिले। शनिवार रात त्रिकाल पूजन के बाद भगवान महाकाल भक्तों को दूल्हे के स्वरूप में दर्शन दे रहे हैं।महाकालेश्वर मंदिर देश का एक मात्र ऐसा मंदिर है, जहां महाशिवरात्रि का पर्व आठ दिन पहले से शुरू होता है। शिवनवरात्रि के दौरान भगवान महाकाल का रोजाना पूजन-अभिषेक के बाद भगवान का अलग-अलग स्वरूप में श्रृंगार किया जाता है। वहीं, महाशिवरात्रि महापर्व के दिन बाबा महाकाल की रात्रि में त्रिकाल पूजा की जाती है। रात भर चलने वाली पूजा में महाकाल को फलों के रस से अभिषेक किया जाता है। वहीं, सात प्रकार के धान्य अर्पित किए जाते हैं।इस बार के महाकाल के दरबार में सजावट देखते ही बनती है अलग अलग प्रकार के फूलो से सजाया गया है सभा मंडपम ,महाकाल के आंगन में कलाकारों द्वारा सुंदर आर्ट बनाया गया है भगवान भोलेनाथ का जो आसमान से अद्भुत नजर आता है ड्रोन का वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है उज्जैन शिव की नगरी भक्ति में नजर आरही है 

Leave a reply