top header advertisement
Home - उज्जैन << दर्शन के लिए रात 10 बजे से कतार

दर्शन के लिए रात 10 बजे से कतार


आज महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भीड़ है। उज्जैन के महाकाल मंदिर में सुबह 3 बजे पट खोल दिए गए। 4 बजे से 5 बजे तक भस्मारती हुई। सुबह 6.30 बजे तक चलायमान व्यवस्था के तहत 35 हजार श्रद्धालु महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। ओंकारेश्वर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। दर्शन के लिए यहां रात 10 बजे से भक्तों की कतार लग गई। अब लगातार 44 घंटे तक महाकाल दर्शन देंगे। इस बार शिवरात्रि पर शनि प्रदोष होने से महाशिवरात्रि का पर्व खास हो गया है। भस्मारती के बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया। भगवान को नए वस्त्रों के साथ रुद्राक्ष की माला पहनाई गई। रजत आभूषणों के साथ राजा के रूप में श्रृंगार किया गया।

रात 10 बजे से लगे कतार में

महाकाल के दर्शनों के लिए शुक्रवार देर रात 10 बजे से श्रद्धालु चारधाम मंदिर के पास से कतार लगाकर खड़े हो गए। चलायमान दर्शन व्यवस्था के चलते बड़ी संख्या में भक्तों को भस्म आरती के दर्शन भी मिले। शनिवार रात त्रिकाल पूजन के बाद भगवान महाकाल भक्तों को दूल्हे के स्वरूप में दर्शन दे रहे हैं।

Leave a reply