देवास मौसम अपडेट
देवास| कुछ दिनों की राहत के बाद पारे में फिर से गिरावट होने लगी है। मौसम साफ होते ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान नीचे खिसक रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया।पिछले तीन दिनों से लगातार अधिकतम तापमान में 3 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है जिसके कारण ठंड का असर काफी बढ़ गया है। सुबह शाम ठंड कंपकपा रही है।आज सुबह से मौसम साफ रहा। पिछले कुछ दिनों से सुबह रहने वाले कोहरे का असर भी आज दिखाई नहीं दिया। धूप भी तेज निकली। पिछले दिनों कई क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद से एक बार फिर से ठंड चमकी है।