top header advertisement
Home - उज्जैन << दशहरा मैदान पर मुख्य कार्यक्रम में मंत्री मोहन यादव ने ध्वजारोहण किया

दशहरा मैदान पर मुख्य कार्यक्रम में मंत्री मोहन यादव ने ध्वजारोहण किया


उज्जैन| गणतंत्र दिवस की धूम रही । कोहरे और ठंड के बीच लोग गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबे रहे । दशहरा मैदान पर हुए मुख्य आयोजन के साथ शहर के अनेक स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया ,राष्ट्रीय पर्व के मौके पर शहर के अधिकांश मार्केट आज बंद रहेंगे। 74वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने दशहरा मैदान पर किया ध्वजा रोहण।
74वें गणतंत्र दिवस पर उज्जैन के दशहरा मैदान में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने ध्वजा रोहण कर सलामी ली। इसी बीच राष्ट्रीय गान, मध्यप्रदेश गान व बैंड द्वारा राष्ट्रीय धुन के बाद भारत माता की जय से पूरा मैदान गूंज उठा, हर्षफायर, मार्चपास्ट के परेड निकाली गई , बड़ी संख्या में लोग गणतंत्र के इस शुभ अवसर पर शामिल हुए। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने सीएम के उद्बोधन का वाचन किया। वहीं स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया, एनसीसी, स्काउड गाइड के छात्र शामिल हुए, झांकियों में स्वयं सहायता समूह, जल शक्ति, स्वच्छता अभियान, श्री महाकाल महालोक की प्रसिद्धि, कृषि किसान, खेलो इंडिया की झांकीयां मैदान में नजर आई। कार्यक्रम में आईजी संतोष सिंह, डीआईजी अनिल कुशवाह, कलेक्टर आशीष सिंह, सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व मंत्री पारस जैन व महापौर मुकेश टटवाल सहित जिले के जनप्रतिनिधि व आलाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने सुबह 08.58 बजे दशहरा मैदान स्तिथ मुख्य कार्यक्रम में पहुंचे जहां 09 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय धुन, मध्य प्रदेश गान हुआ। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने 09.05 बजे से 9.10 बजे तक परेड का निरीक्षण किया, इसके बाद 09.10 बजे से 09.30 बजे तक मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन किया। हर्षफायर, मार्चपास्ट किया गया। इसके बाद प्रात: 09.45 बजे से 10.15 बजे तक झांकियों का प्रदर्शन हुआ।

Leave a reply