top header advertisement
Home - उज्जैन << राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज


उज्जैन|25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिले में ताजा व अपडेट (23 जनवरी 23 की स्थिति में) कुल 14 लाख 93 हजार 896 मतदाता हैं। इनमें से 7 लाख 59 हजार 243 पुरुष व 7 लाख 34 हजार 584 महिला और 69 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। यानी पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में जिले की सातों विधानसभाओं में 67 हजार 666 मतदाता बढ़ गए हैं, क्योंकि तब 14 लाख 26 हजार 230 मतदाता थे। पिछला विधानसभा चुनाव दिसंबर 2018 में हुआ था। ऐसे में इसी वर्ष 2023 के अंत में चुनाव होना है।लिहाजा चुनाव आयोग व निर्वाचन कार्यालय ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। सबसे प्रमुख कार्य मतदाता सूचियों को अपडेट कर प्रकाशन का किया जा रहा है। प्रशासनिक मशीनरी की इन तैयारियों के बीच राजनीति दल भी सक्रिय हो गए हैं। ये मतदाताओं के परिवर्तित यानी घटते-बढ़ते आंकड़े को लेकर अपने समीकरण तैयार करने में जुट गए हैं। आंकड़े बताते हैं कि होने वाले चुनाव में अहम व निर्णायक भूमिका 30 से 39 वर्ष के मतदाता निभा सकते हैं, क्योंकि सर्वाधिक 3 लाख 64 हजार 402 तो यही है। हालांकि निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी बताते हैं कि चुनाव से पहले मतदाता सूची आगे अभी और भी अपडेट व फाइनल होगी। इधर, इन तमाम परिस्थितियों के बीच खास बात यह कि ऐसे नव युवा जो कि वर्ष 2023 के 1 अप्रैल, 1 जुलाई व 1 अक्टूबर की स्थिति में 18 वर्ष के होने जा रहे हैं, वे भी सूची में नाम जोड़ने के लिए अग्रिम आवेदन कर सकते हैं।

Leave a reply