top header advertisement
Home - उज्जैन << वेद नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिव दर्शन धाम में आदरांजली एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

वेद नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिव दर्शन धाम में आदरांजली एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन


उज्जैन-वेद नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिव दर्शन धाम में ब्रह्माकुमारी संस्था के स्थापक पिता श्री ब्रह्मा  बाबा (दादा लेखराज) के 54 वी पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष में भावपूर्ण आदरांजली एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ राजयोगिनी । शिक्षिका ब्रम्हाकुमारी उषा दीदी जी के द्वारा पिताश्री ब्रह्मा बाबा (दादा लेखराज) का इतिहास जीवन को पटाने वाली अद्भुत गाथा के बारे में संक्षिप्त में जानकारी देते हुए आपने बताया कि ब्रह्मा बाबा कोई भगवान या गुरु नहीं परंतु एक दिव्य पुरुष थे भले इतिहास में इनका नाम नहीं लेकिन इनका संपूर्ण जीवन है इतिहास था। पिताश्री के जीवन से कोई 1 गुण हम भी अपने जीवन में लाएं यही सच्ची श्रद्धांजलि आदरांजली होगी। ब्रह्मा कुमारी मंजू दीदी जी ने संस्था की संपूर्ण जानकारी और संचालन किया।
 ब्रह्माकुमारी रूबी बहन ने गीत के माध्यम से पिता श्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। ब्रह्माकुमारीकुमारी गायत्री बहन ने सभी को कॉमेंट्री के माध्यम से मन की शांति की गहन अनुभूति करवाएं।
अतः ब्रह्माकुमारी संस्था के संस्थापक पिता श्री ब्रह्मा बाबा को उज्जैन शहर के अनेक महानुभाव श्रद्धांजलि आदरांजली अर्पित करने आए।

                                                                          ...000...

Leave a reply