उज्जैन में कड़ाके की ठंड
प्रदेश के अधिकांश शहरों की तरह बुधवार सुबह से ही उज्जैन में कड़ाके की ठंड है। शहर को कोहरे ने अपने आगोश में ले रखा है। बीती रात एक बार फिर पारा गिरकर 8 डिग्री पर पहुंच गया। इससे आम जन जीवन प्रभावित हुआ है। रेलवे स्टेशन, शहर के विभिन्न इलाकों में भी घना कोहरा छाया रहा।बीती रात इस सीजन में तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया था लेकिन बुधवार को तापमान और गिर गया। वेदशाला में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है। वही अल सुबह जब लोग जागे तो पुरे शहर में कोहरा था।जिससे शहर में आने जाने वाले लोगो को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अगले 24 घंटे में भी ठंड से राहत मिलने की संभावना कम ही है। रात के तापमान में .5 डिग्री गिरावट आई है। एकाएक बढ़ी ठंड से जनजीवन ठिठुर गया है। वेदशाला के अधीक्षक राजेंद्र गुप्त ने बताया कि अभी आने वाले दो तीन दिन तक ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। वातावरण में उत्तर-पूर्व की ओर से सर्द हवाएं लगातार आ रही है। जिसके कारण धूप में भी ठंड का अहसास होगा । अल सुबह ठंड अधिक होने से मार्निंग वॉक करने वाले लोगों की संख्या में भी कमी आई है।