फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा महाकाल की शरण में
उज्जैन।रविवार को सुबह हुई भस्म आरती में फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने साड़ी पहनकर अपने पिता के साथ मंदिर के नंदी हाल में बैठी। परिणीति ने गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन किए। मंदिर प्रशासन का प्रतिबंध होने के कारण परिणीति गर्भगृह में पूजन के लिए नही जा सकी।। परिणीति ने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने के बाद गर्भगृह की देहरी से माथा टेक कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। परिणीति चोपड़ा अपनी अगली फिल्म की सफलता की कामना को लेकर भगवान महाकाल के दरबार में आई थी। हालांकि परिणीति के आने की सूचना किसी को भी नही थी।