एक मिनीट विडियो टिचिंग प्रतियोगिता से मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस
उज्जैन। 22 दिसंबर को भारतीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन अनोखे अंदाज में किया गया। इस दौरान छात्राओं के लिए एक मिनिट विडियो टिचिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। सिर्फ एक मिनिट के विडियोज में छात्राओं ने गणित की कठीन समस्याओें को बडे ही रोचक अंदाज में हल किया। प्रतियोगिता में बीस से अधिक छात्राओं ने उत्साह से भागिदारी की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान B.Sc. II Year की कु. मेघा पाटीदार, द्वितीय स्थान B.Sc. (C.S.) II Year की कु. सानिया शेख और तृतीय स्थान पर M.Sc. I Sem की कु. तनु पांचाल ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर नीलम महाडिक, डायरेक्टर डॉ गिरीश पंड्या सम्मिलित हुए। निर्णायक के रूप में शैलेंद्र पोद्दार और श्रीमती अपर्णा निर्गुणकर मौजूद रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय की प्रोफेसर घनिष्ठा गरोठकर व यतिक्षा व्यास का भी विशेष योगदान रहा। संचालन गणित की प्रोफेसर शैफाली खंडेलवाल ने किया। आभार प्रोफेसर दृष्टि चावड़ा ने माना।