top header advertisement
Home - उज्जैन << ऊर्जा का क्षय रोकना हमारी जिम्मेदारी है - डॉ. सरिता यादव

ऊर्जा का क्षय रोकना हमारी जिम्मेदारी है - डॉ. सरिता यादव


उज्जैन। उज्जैन। ऊर्जा का संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह हमारे व्यवहार में सम्मिलित होना चाहिए। यदि हम विद्यार्थी हैं तो अपनी कक्षाओं में अनावश्यक बिजली खर्च ना हो इस बात का ध्यान रखना चाहिए, हमें अपने घर परिवार के सदस्यों को भी इसी आदत में शामिल करना है। सौर ऊर्जा का उपयोग अधिक हो, इस बात का ध्यान रखा जाए। उक्त विचार कालिदास कन्या महाविद्यालय की भौतिकी की प्राध्यापिका डॉ सरिता यादव ने चिंतामन रोड स्थित राष्ट्र भारती स्कूल में ऊर्जा संरक्षण दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। डॉ. सरिता यादव ने कहा कि हमें ऐसे बल्बों का उपयोग करना चाहिए जिसमें ऊर्जा का क्षय कम से कम हो। इस अवसर पर राष्ट्र भारती विद्यालय के विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण पर बनाए गए मॉडल को प्रस्तुत किया। श्रेष्ठ मॉडल के लिए कु.सिमरन राजपूत, आदित्य राजपूत, सुमित सिंह ठाकुर, यश पांचाल दक्ष पांचाल, कु.कशिश गुजराती, कु.प्रिया पांचाल, कु. दीपिका बेस एवं कु. मुस्कान माली को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण की शपथ भी दिलवाई गई। स्वागत उद्बोधन प्राचार्य श्रीमती मयूरी वैरागी ने दिया। संचालन सुश्री रूपाली सोलंकी ने किया तथा आभार राष्ट्र भारती की प्राचार्य डॉ रश्मि शर्मा ने माना।

Leave a reply