top header advertisement
Home - उज्जैन << स्पीक मैके एवं तक्षशिला शिक्षण संस्थान नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में ओडीसी नृत्य कार्यशाला आयोजित

स्पीक मैके एवं तक्षशिला शिक्षण संस्थान नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में ओडीसी नृत्य कार्यशाला आयोजित


उज्जैन- स्पीक मैके एवं तक्षशिला शिक्षण संस्थान नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित  ओडीसी नृत्य कार्यशाला प्रदर्शन के प्रथम दिवस भुवनेश्वर  से आई सुविख्यात  नृत्यांगना बिश्वरूपा दीक्षित ने शुक्रवार को दो शैक्षणिक संस्थानों में अपनी प्रस्तुति दी । प्रथम प्रस्तुति शासकीय उमावि भैरवगढ़ मैं अपराहन 1:30 बजे एवं द्वितीय प्रस्तुति 3:30 बजे उज्जैन पब्लिक स्कूल देवास रोड पर दी। अपने नृत्य की शुरुआत  गुरु गंगाधर प्रधान द्वारा नृत्यबध एवं पंडित गोपाल पांडा द्वारा संगीतबद्ध राग चारुकेशी एवं एक ताल मे  निबद़ दुर्गा स्तुति के द्वारा मंगलाचरण करते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। तत्पश्चात राग मोहना में निबंध बटु की मनोहारी प्रस्तुति दी। ओडीसी नृत्यांगना को अपने बीच पाकर छात्र छात्राएं बहुत प्रसन्न थे नृत्य के बोल भले ही उड़िया थी लेकिन विद्यार्थी बहुत ही सहजता से नृत्य की भाषा को समझ सके । क्योंकि नृत्य में संप्रेषण अधिक महत्वपूर्ण होता है। कार्यक्रम का समाहार करते हुए युवा ओडीसी नृत्यांगना बिश्वरूपा ने महाकवि जय देव द्वारा रचित गुरु केलूचरण मोहपात्रा द्वारा नृत्यबद गीत गोविंद  के एक अंश  श्रीत कमला" राग मालिका ताल मालिका मैं निबंध नृत्य प्रस्तुत कर  भगवान विष्णु के विभिन्न स्वरूपों का बहुत ही सुंदर चित्रण कर अपनी अभिनय दक्षता का परिचय दिया। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत क्रमश प्राचार्या तनवीर जहां खान एवं उप प्राचार्य शशि त्रिपाठी  ने किया।
                      स्पीक मैके राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पंकज अग्रवाल के अनुसार कल शनिवार को बिश्वरूपा अपनी प्रथम प्रस्तुति 11:00 बजे शासकीय उमावि पंथपिपलाई एवं  द्वितीय प्रस्तुति अपराहन 12:30 बजे शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निनोरा पर होगी।

Leave a reply