top header advertisement
Home - उज्जैन << शास्त्रीय कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्यरत संस्था स्पीक मैके

शास्त्रीय कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्यरत संस्था स्पीक मैके


उज्जैन। स्पीक मैके एक ऐसी संस्था है जो शास्त्रीय कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सांस्कृतिक नगरी उज्जैन में विगत कई वर्षों से शास्त्रीय कलाओं को युवाओं में लोकप्रिय बनाने का कार्य स्पीक मेके द्वारा किया जा रहा है।
                 स्पीक मैके के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि तक्षशिला नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित नृत्य कार्यशाला प्रदर्शनों के क्रम में देश  के ख्यातनाम कुचिपुड़ी नर्तक अविजीत दास शुक्रवार 7 अक्टूबर से उज्जैन जिले के शासकीय् शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को कुचिपुड़ीनृत्य की बारीकियों से परिचित कराएंगे। अविजीत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा 5 वर्ष की अल्पायु से शांतिनिकेतन में गुरु श्रीमती सनका विश्वास के सानिध्य में प्राप्त की  तत्पश्चात कुचिपुड़ी कला एकेडमी के गुरु श्री वैंपति चिन्ना सत्यम के सानिध्य में अपनी नृत्य कला को नए आयाम दिए हैं।  अविजीत दास भारतीय शास्त्रीय नृत्य जगत में किसी परिचय के मोहताज नहीं है । वह अपनी नृत्य कला मैं  नवाचारों के लिए जाने जाते हैं।    
                अविजीत  उज्जैन में शुक्रवार 7 अक्टूबर को प्रातः 11:30 बजे शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय इंदौर रोड पर अपनी प्रथम प्रस्तुति देंगे  द्वितीय प्रस्तुति अपरान्ह 1:00 बजे शासकीय माध्यमिक विद्यालय, ग्राम निनोरा पर होगी।

                                                         ...000...

Leave a reply