top header advertisement
Home - उज्जैन << स्पीक मेके की एसआरएफ विरासत 2022 में नई दिल्ली की ख्यातनाम भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मश्री श्रीमती गीता चंद्रन ने अपनी प्रस्तुतियां दी

स्पीक मेके की एसआरएफ विरासत 2022 में नई दिल्ली की ख्यातनाम भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मश्री श्रीमती गीता चंद्रन ने अपनी प्रस्तुतियां दी


उज्जैन। स्पीक मेके की एसआरएफ विरासत 2022 श्रृंखला एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नई दिल्ली की सुविख्यात पद्मश्री भरतनाट्यम नृत्यांगना श्रीमती गीता चंद्रन ने शनिवार को प्रातः 9:15 बजे शासकीय कन्या उमावि सर्राफा में अपनी प्रस्तुति का आरंभ पुष्पांजलि से किया। इस प्रदर्शन में उनकी 50 वर्ष की नृत्य साधना साफ परिलक्षित हुई। तत्पश्चात छात्राओं से संवाद कायम करते हुए सुश्री गीता ने भरतनाट्यम का प्रादुर्भाव, व्याकरण और इतिहास के बारे में  जानकारी देते हुए कहा कि जैसे किसी भाषा में वर्णमाला होती है , वर्णों के मेल से शब्द बनते हैं।उसी प्रकार अडवु भरतनाट्यम नृत्य में इसकी वर्णमाला स्वरूप है ,एवं जति शब्दों  के समान है। साथ ही प्रसिद्ध मीरा भजन मने चाकर राखो जी ....पर मनोहारी प्रस्तुति देकर अपनी अभिनय पक्ष की दक्षता को दर्शाया।
                 स्पीक मैके की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पंकज अग्रवाल ने बताया कि  गीता जी ने कार्यक्रम का समापन बाल कृष्ण की माखन चोरी लीला का जीवंत प्रस्तुतीकरण कर वातावरण को कृष्णमय कर दिया ll सुदक्ष संगतकारों में वी के एस अन्नादुरई वायलिन ,राममूर्ति केशवन नटु वंगम, श्रीराग गायन, मनोहर बालाचंद्रन मृदंगम, सौम्या लक्ष्मी सह- नृत्यांगना आदि शामिल रहे।अंत में आभार प्राचार्य मुकेश त्रिवेदी ने माना।

                                                            ...000...

Leave a reply