top header advertisement
Home - उज्जैन << हिंदुवादी नेता से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल बर्खास्त करें- मंगेश श्रीवास्तव

हिंदुवादी नेता से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल बर्खास्त करें- मंगेश श्रीवास्तव


गौमाता के मांस को खाने का समर्थन करने सामने आई उज्जैन की सारी पुलिस
उज्जैन। हिंदुवादी सरकार में हिंदू नेताओं की सरेआम पिटाई एवं महाकाल पुलिए द्वारा विहिप के कार्यकर्ता की जिस बेरहमी से पिटाई की है। सारे पुलिस वाले अपने आप को यह दिखा रहे है कि इस हिंदुवादी मध्यप्रदेश की सरकार से कोई डर नहीं है। हम तो ऐसा ही करेंगे। 
यह बात भाजपा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के नगर जिला सहसंयोजक एवं पूर्व बजरंग दल के नगर जिला संयोजक मंगेश श्रीवास्तव ने कही। मंगेश श्रीवास्तव ने कहा कि महाकाल मंदिर पर घटित घटना की घोर निंदा करते हैं। साथ ही ऐसे पुलिस वाले जो एक अकेले हिंदुवादी नेता को घेरकर मार रहे हैं, जैसे कोई बड़ा अपराधी हो, वहीं बड़े से बड़े अपराधी को भी पुलिस इस तरह नहीं मारती। साथ ही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं पुलिस कप्तान सत्येन्द्र शुक्ल ऐसे पुलिसवालों को तत्काल बर्खास्त करें। भाजपा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के नगर जिला सहसंयोजक एवं पूर्व बजरंग दल नगर जिला संयोजक मंगेश श्रीवास्तव ने कहा कि आज हमारे आराध्य देवी मां को गौमाता को हमारी पूजनीय है। उसी को लेकर फिल्म अभिनेता रणवीर कपूर ने जो बयान पूर्व में दिया था कि बीफ खाने पर कोई आपत्ति नहीं। इसी को लेकर बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद द्वारा जो महाकाल मंदिर में रणवीर कपूर को दर्शन नहीं करने दिये उसके समर्थन में सारी उज्जैन की पुलिस गौमांस के पक्ष में बयान देने वाले रणवीर कपूर के समर्थन में खड़ी हो गई और गौभक्त एवं हिंदूवादी नेताओं को सारे पुलिसकर्मियों ने घेर कर पीटा। यह घोर निंदनीय कार्य है। 
                             भाजपा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के नगर जिला सहसंयोजक एवं पूर्व बजरंग दल के नगर जिला संयोजक मंगेश श्रीवास्तव ने कहा कि महाकाल मंदिर पर घटित घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन हमारा अधिकार है पर जो बर्बरता पुलिस की एक निहत्थे पर की गई में उसकी निंदा करता हुं ओर ग्रह मंत्री से मांग करता हु की इस वीडियो में संलिप्त सारे पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करे। जब प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर में अभिनेता रणवीर और आलिया भट्ट पहुंचने वाली थी उस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करने लगे, पुलिस कर्मी द्वारा विश्व हिंदू परिषद बताने वाले कार्यकर्ता को बेरहमी से पीटा गया। पुलिस द्वारा सरे आम इस प्रकार की गुंडाई ठीक नही है।

                                                                       ...000...

Leave a reply