शिप्रा के लिए चल रहे विष्णु महायज्ञ की आज 111 वें दिन होगी पूर्णाहुति
महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज के सानिध्य में दादू दयाल महाराज का निर्वाण दिवस भी मनाएंगे
उज्जैन। पवित्र शिप्रा के शासन-प्रशासन से शुद्धिकरण की मांग को लेकर महामंडलेश्वर श्री ज्ञानदास जी महाराज द्वारा किए जा रहे श्री विष्णु महायज्ञ अनुष्ठान की 23 मई को 111 वें दिन पूर्णाहुति की जाएगी।
यह यज्ञ अनुष्ठान शिप्रा के किनारे श्री आंगारेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित दादूराम आश्रम में निरंतर चल रहा था। महामंडलेश्वर श्री ज्ञानदास जी महाराज ने बताया कि शिप्रा उज्जैन की मुख्य धारा है। और इसके शुद्धिकरण के लिए संत समाज हमेशा से ही शासन-प्रशासन को प्रेरित करता आया है। विष्णु यज्ञ की अभी पूर्णाहुति की जा रही है लेकिन शिप्रा की शुद्धि के लिए यह आंदोलन विभिन्न रूपों में जारी रहेगा। इस विष्णु महायज्ञ की शुरुआत 31 जनवरी को की गई थी। 23 मई 2022 को इसे 111 दिन पूरे हो जाएंगे। प्रात: 8 बजे से हवन की पूर्णाहुति की जाएगी। इसके पश्चात संत प्रवचन होंगे व भक्तों की मौजूदगी में श्री दादू दयाल महाराज का निर्वाण दिवस भी मनाया जाएगा। महाराजश्री को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।