top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन के ग्राम अंबोदिया में सेवा धाम आश्रम में अज्ञात बीमारी के चलते 6 लोग जिला अस्पताल में भर्ती, 2 लोगों की मौत।

उज्जैन के ग्राम अंबोदिया में सेवा धाम आश्रम में अज्ञात बीमारी के चलते 6 लोग जिला अस्पताल में भर्ती, 2 लोगों की मौत।


उज्जैन - आज उज्जैन के ग्राम अंबोदिया  स्थित सेवा धाम आश्रम में अज्ञात बीमारी के चलते 6 लोग एक साथ जिला अस्पताल में पहुंचे जिनमें से दो लोगों की मृत्यु हो गई बाकी लोगों का उपचार किया जा रहा है। एक साथ बीमार हुए इन लोगों के बीमारी का कारण पता लगाया जा रहा है फिलहाल इंफेक्शन की बात कही गई।
        उज्जैन के ग्राम अंबोदिया के सेवाधाम आश्रम में रहने वाले 6 लोग आज एक साथ जिला अस्पताल में पहुंचे । जहां दो लोगों की मौत हो गई वहीं बाकी बचे चार में से एक मरीज के गंभीर अवस्था में होने के कारण उसे इंदौर रेफर किया गया। अन्य तीन मरीजों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। उज्जैन सीएमएचओ संजय शर्मा द्वारा बताया गया कि अभी मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं किया जा सकता। मेडिकल स्पेशलिस्ट से बात हुई है उनके अनुसार इन सभी को पहले से भी बीमारियां थी साथ ही कोई इंफेक्शन ऐसा हुआ जिसकी वजह से इस प्रकार बीमारी की स्थिति पैदा हुई। उन्होंने सेवा धाम आश्रम में टीम भेजकर जांच कराए जाने की बात कही है। जांच के बाद ही बीमारी और मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Leave a reply