top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन शहर में तिहरा हत्याकांड

उज्जैन शहर में तिहरा हत्याकांड


उज्जैन। शहर में तिहरे हत्याकांड की सूचना से सनसनी फैल गई। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में मां, बेटे और पोते की हत्या की गई। बेटे और पोते के शव चंबल नदी के पास मिले जबकि मां का शव घर में पलंग पेटी में मिला है। पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार इंगोरिया थाना क्षेत्र स्थित चंबल नदी के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सोमवार रात को चंबल नदी से कुछ दूरी पर दो शव मिले। इनकी पहचान राजेश नागर और उनके बेटे पार्थ नागर के रूप में हुई। दोनों जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के हरि नगर में रहते थे। जब पुलिस घर पहुंची तो वहां ताला लगा था। पड़ोसियों ने बताया कि पांच-छह दिन से ताला लगा है। पुलिस ने ताला तुड़वाया। अंदर जाकर देखा तो पुलिस के होश उड़ गए। पलंग पेटी में राजेश की मां सरोज का शव पड़ा था। धारदार हथियारों के निशान भी शरीर पर मिले हैं। इसके चलते पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस का मानना है कि शव करीब चार से पांच दिन पुराने हैं। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है। 

Leave a reply