संस्कृति 2022 में बिखरे नृत्य संगीत के विभिन्न रंग भारतीय ज्ञानपीठ में पूरे उत्साह के साथ आयोजित हुआ वार्षिक स्नेह सम्मेलन
उज्जैन। भारतीय ज्ञानपीठ के महाविद्यालय समूह का वार्षिक उत्सव 'सांस्कृतिक 2022' में भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंग दिखाई दिए। जहां छात्राओं ने कोरोना वॉरियर्स को समर्पित एक भावनात्मक प्रस्तुतियां दी, तो वही महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महान गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी को समर्पित प्रस्तुति ने सभी का दिल जीता। पारंपरिक रैंप शो में छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में कैटवॉक किया। मुख्य अतिथि ख्यात चिकित्सक डॉक्टर ऐश्वर्या महाडिक ने छात्राओं को सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में सम्मिलित रहने का मार्गदर्शन दिया। संस्था अध्यक्ष श्री कृष्ण मंगल सिंह कुलश्रेष्ठ ने आशीर्वचन प्रदान किए। स्वागत उद्बोधन प्राचार्य डॉ नीलम महाडिक ने दिया। अतिथि स्वागत संस्था की निर्देशिका श्रीमती अमृता कुलश्रेष्ठ, महाविद्यालय निदेशक डॉ गिरीश पंड्या, बीआईपीएस की सुश्री रिंकू प्रसाद ने किया। आभार बीआईएफटी की हेड श्रीमती चंद्रकला नाटानी ने माना।