भारतीय महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस मैथमेटिक्स क्विज में छात्राओं ने दिये कई रौचक प्रश्नों के जवाब
उज्जैन । भारतीय महाविद्यालय में ख्यात गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय छात्राओं के लिए एक मैथमेटिक्स क्विज का आयोजन किया गया। गणित की प्रोफेसर शैफाली खण्डेलवाल ने इस क्वीज को कई रोचक और आकर्षक राउंड्स के साथ संचालित किया। क्वीज में आडियो और विडियो तकनिक से गणित के ऐसे प्रश्न पूछे गए जो सभी की सामान्य दिनचर्या में भी उपयोग में आते है। इस क्वीज में सभी प्रश्नों का सही जवाब देते हुए बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष की कु. यशस्वी जोशी, कु. हर्षिता वेद, कु. वंदना जैन एवं मुस्कान मरमट की टीम ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर गणित के प्राध्यापक डॉ गिरीश पंड्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उज्जैन में भी गणित के शोध की एक समृद्ध परंपरा रही है। पांचवी शताब्दी के भारतीय गणितज्ञ वराहमिहिर भी उज्जैन के पास कायथा क्षेत्र में रहकर गणित के सिद्वांतों को प्रतिपादित करते थे। शून्य एवं ऋणात्मक संख्याओं के बीजगणितीय गुणों को वराहमिहिर ने ही परिभाषित किया। प्राचार्य डॉ नीलम महाडिक ने समारोह को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को गणित के विषय में शोध करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। संचालन प्रो. शैफाली खण्डेलवाल ने किया तथा आभार प्रो दृष्टि चावडा ने माना।