top header advertisement
Home - उज्जैन << प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आंवला नवमी को लगाया भगवान इंद्रेश्वर महादेव को 56 भोग

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आंवला नवमी को लगाया भगवान इंद्रेश्वर महादेव को 56 भोग


उज्जैन। इंदिरा नगर आगर रोड़ स्थित 90 क्वाटर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी इंदिरा नगर स्थित 90 क्वाटर में भगवान इंद्रेश्वर महादेव पर 56 भोग लगाया गया। साथ ही इंदिरा नगर की धर्मप्राण जनता बड़ी संख्या में मंदिर में महाआरती में सम्मिलित हुई। इंद्रेश्वर महादेव पुजारी ने विधि विधान से पूजा एवं महाभोग लगवाया एवं पंडित सुनील नागर विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से इंदिरा नगर युवा विकास समिति के अध्यक्ष मंगेश श्रीवास्तव, मंदिर समिति सदस्य अनिल पाटीदार, राजपालसिंह पंवार, अजय जोशी, सुनील पाटीदार, प्रमोद मकवाना, दिलीप जोशी, संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में माता-बहनें, श्रध्दालुजन उपस्थित थे। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। यह जानकारी आदित्य जोशी ने दी।

Leave a reply