top header advertisement
Home - उज्जैन << चित्रगुप्त मंदिर पर भाईदूज पर होगी महाआरती, लगेगा महाभोग

चित्रगुप्त मंदिर पर भाईदूज पर होगी महाआरती, लगेगा महाभोग


चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक न्यास की बैठक में लिया निर्णय-21 नवंबर को होगा कायस्थ समाज का दीपावली मिलन समारोह


उज्जैन। अंकपात क्षेत्र स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक न्यास मंदिर की बैठक आयोजित की गई। 
चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक न्यास के नगर जिला मीडिया प्रमुख मंगेश श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक न्यास ट्रस्टी मंडल के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने की एवं मुख्य अतिथि ट्रस्ट के संरक्षक कृष्णमंगलसिंह कुलश्रेष्ठ रहे। बैठक में तय किया गया कि दीपावली के दूसरे दिन होने वाली दूज पर अंकपात क्षेत्र स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर भगवान चित्रगुप्तजी की महाआरती एवं महाभोग के साथ सामूहिक आरती का आयोजन शाम 6.30 बजे कोरोना गाईड लाईन के हिसाब से होगा। दूज के दिन ही ऋषिनगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर रात्रि 8 बजे महाआरती का आयोजन होगा। साथ ही कायस्थ समाज का दीपावली मिलन समारोह 21 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। बैठक में कई दिनों से खाली पड़े कोषाध्यक्ष पद पर निखलेश खरे की नियुक्ति की वहीं कार्यालय प्रभारी ब्रजेश श्रीवास्तव, सहयोग की जवाबदारी राजेश श्रीवास्तव को दी। चित्रगुप्त मंदिर सार्वजनिक न्यास के नगर जिला मीडिया प्रमुख मंगेश श्रीवास्तव ने बताया कि चित्रगुप्त मंदिर हेतु 32 हजार रूपये का दान प्राप्त हुआ। बैठक के पश्चात सामूहिक रूप से चित्रगुप्त मंदिर पर आरती की गई। इस दौरान अमित श्रीवास्तव, श्री कृष्ण मंगल सिंह कुलश्रेष्ठ, निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, निखिलेश खरे, मंगेश श्रीवास्तव, गणेश गौड, दिनेश श्रीवास्तव, चेतना श्रीवास्तव, पल्लवी श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, चंद्र मोहन श्रीवास्तव, युधिष्ठिर कुलश्रेष्ठ, अनिल श्रीवास्तव, संदीप कुलश्रेष्ठ, अभिषेक निगम, त्रिलोक निगम, बृजेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सुमेध भटनागर, देव भटनागर, आनंद महिवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a reply